बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रहे हैं ओमिक्रोन के मामले, अबतक 1892 संक्रमित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रहे हैं ओमिक्रोन के मामले, अबतक 1892 संक्रमित



नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी तेज हो चली है। देश में ओमिक्रोन के अबतक 1892 मामले आ चुके हैं। इनमें से 766 मरीज ठीक हो चुके हैं।


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 23 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। यहां ओमिक्रोन के 568 मामले आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली है जहां अबतक 382 मामले आ चुके हैं। तीसरे नंबर पर केरल है जहां अबतक 185 मामले सामने आ चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें