गुवाहाटी का 13 साल का किशोर ओमिक्रोन से संक्रमित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी का 13 साल का किशोर ओमिक्रोन से संक्रमित


गुवाहाटी। सोनापुर थाना क्षेत्र के डिगारू के मेईराकूची गांव के एक 13 वर्षीय बच्चे को ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताया गया कि मुन्ना दास और पूर्णिमा दास अपने 13 साल के बेटे सोहन दास के साथ डिगारू के मोईराकूची किराए के मकान में रहता है। 21 दिसंबर को सोहन दास मेघालय गया था। मेघालय में जिन पांच लोगों के नमूनों की जांच के बाद ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, उनमें यह 13 साल का सोहन दास भी शामिल है। ओमिक्रोन से संक्रमित होने की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बुधवार मुन्ना दास के घर पहुंची लेकिन सोहन दास घर पर मौजूद नहीं मिला। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें