परशुराम प्रीमियर लीग का दूसरा दिन  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

परशुराम प्रीमियर लीग का दूसरा दिन 



अमित नागोरी

गोलाघाट के अग्रसेन भवन स्थली के खेल मैदान में चल रहे परशुराम प्रीमियर लीग के दूसरा दिन में फ्रेंड्स ग्रुप के अभिषेक शर्मा के कप्तानी वाली लेओपर्डस ने विवेक बिन्नानी के 24 रन की मदद से 8 ओवर में पांच विकेट खोकर 50 रन बनाए । वही रामोतार पारिख और कपिल लड्ढा के रोहित लदर के कप्तानी वाली टीम टाइगर्स के मैन आफ दी मैच अमृत माहेश्वरी के 24 रन की मदद से मैच जीत लिया । 

वही लाला बाहेती और अमित अग्रवाल के यश शर्मा की कप्तानी वाली टीम पैंथरस ने मैन आफ दी मैच सुनील लाहोटी 28 और गोपाल लदर 17 रन की मदद से 8 ओवर में चार विकेट खोकर 73 रन बनाये । वही मुकेश अग्रवाल , मिंटू जैन एवं प्रदीप बाहेती के अभिनव अग्रवाल के कप्तानी वाली टीम चीता ने कप्तान अभिनव के 41 रन के बावजूद कुल 61 रन ही बनाया । 

तीसरे मैच में फ्रेंड्स ग्रुप के अभिषेक शर्मा के कप्तानी वाली लेओपर्डस ने उदित सहल के 56 रन की मदद से 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 82 रन बनाए । विशाल बिन्नानी ने 4 विकेट लिए । वही दीपक शर्मा एवं नवीन शर्मा के विवेक मालानी के कप्तानी वाली लायंस ने रोहित बाइसिया 40 और मैन आफ दी मैच विशाल बिन्नानी 20 रन की मदद से 7.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया । 

ई सकोरिंग मयंक जैन , गोपाल लदर और यश शर्मा ने किया । वही अंपायर सुजीत जैन , दीपक शर्मा , विशाल बिन्नानी और राहुल अग्रवाल रहे । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें