गुवाहाटी। विशिष्ट सेवा के लिए असम के एक पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस मेडल और 13 पुलिसकर्मी पुलिस मेडल के लिए नामित किये गये हैं।
मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी देश के पुलिस अधिकारियों की सूची में विशिष्ट सेवा के लिए असम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिरेन चंद्र नाथ नाम राष्ट्रपति पुलिस मेडल के घोषित किया गया है।
वहीं, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक की श्रेणी में असम के 13 पुलिस कर्मियों के नाम घोषित किये गये हैं।
पुलिस मेडल के लिए चयनित पुलिस कर्मियों में देरगांव आरटीएस के कमांडेंट होरेन टोकबी, ग्वालपारा पीआर स्टेशन के इंस्पेक्टर शोमेज़ उद्दीन (एपीआरओ), 24वें एपी (आईआर) बटालियन के एएसआई नुरुल इस्लाम (क्लर्क), माजुली एपीआरओ के एएसआई अच्युत दत्ता (डब्ल्यूओ/डब्ल्यूटी), देरगांव पीटीसी (एबी) के हवलदार सुनील मिली, कार्बी आंगलोंग के सिपाही (यूबी) मुजम्मिल हक, कार्बी आंगलोंग की महिला सिपाही (यूबी) रंजू मोनी सैकिया, कार्बी आंगलोंग के सिपाही बिपुल बोरा, तिनसुकिया के सिपाही (एबी) हिरेन हजारिका, तिनसुकिया के सिपाही (यूबी) बुलोन गोहाईं, तिनसुकिया के सिपाही आलोक पॉल, तिनसुकिया के सिपाही जगत तामांग, नार्थ गुवाहाटी के कमांडो बटालियन के इंस्पेक्टर (एबी) जय दीप शर्मा का नाम शामिल हैं।(हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें