लखनऊ,। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप एचएसबीसी वर्ल्ड टुअर सुपर 300 के सेमीफाइनल में इंट्री कर ली। टूर्नामेंट में टॉप सीड पी सिंधु ने एक घंटा 5 मिनट चले मैच में थाईलैंड की सुपानिदा कातेथोंग को 11-21, 21-12, 21-17 से मात दी।
महिला एकल के मुकाबले में पी सिंधु थाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पहला गेम 11-21 से गंवा बैठी। सिंधु सुपानिदा के खिलाफ सहज नहीं नजर आई और अहम मौको पर चूक उन्हें भारी पड़ी। दूसरे गेम में सिंधु ने वापसी करते हुए 21-12 से जीत दर्ज की। तीसरा गेम भी कांटे का रहा जिसमें थाई प्रतिद्वंद्वी ने कई मौकों पर बराबरी की। सिंधु ने हालांकि 17-16 से बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और सुपानिदा कातेथोंग को 21-17 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में पीवी सिंधु की टक्कर पांचवी सीड रूस की एवगेनिया कोसत्सकाया से होगी, जिन्होंने एक अन्य मैच में चेक रिपब्लिक की ट्रेजा सावाबिकोवा को 21-8, 21-14 से मात दी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें