बंगाल में भीषण रेल दुर्घटना, पटरी से उतरी बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, कई की मौत की आशंका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बंगाल में भीषण रेल दुर्घटना, पटरी से उतरी बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, कई की मौत की आशंका




कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मायनागुड़ी इलाके में आज एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। यहां के दोमुहानी इलाके में गुरुवार शाम 5 बजे के करीब बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। रेलवे या प्रशासन ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।


बताया गया कि दुर्घटना के समय ट्रेन की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे थी। एक झटके के बाद इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से कम से कम तीन डिब्बे पलट गए हैं। यह दुर्घटना कितनी भयावह है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक डिब्बे पर दूसरा डिब्बा चढ़ गया और जो नीचे दबा डिब्बा सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हुआ है। सूचना मिलने के तुरंत बाद रेलवे के अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोग भी मददगार बने हैं। दुर्घटना का कारण फिलहाल साफ नहीं हुआ है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के पीछे साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पहले ट्रेन का इंजन ही पलटा है। दुर्घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही है। फिलहाल मरने वालों और घायलों के बारे में आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें