देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी



अरुणा अगरवाल

महान देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर शनिवार को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधीन नेहरू युवा केंद्र, गुवाहाटी के सौजन्य से तथा रंगिया की अग्रणी संस्था समृद्धि के सहयोग से इस खास दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। वार्ड नं 4 स्थित रंगिया महकमा महिला समिति कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह नेताजी की छवि पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात एक स्मारक सभा का आयोजन किया गया। तथा इसके अंतर्गत नेताजी के जीवन और पराक्रम पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर देशभक्ति के गीतों का भी आयोजन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें