मदन सिंघल
तेयुप सिलचर ने मनाया नेताजी का जन्मदिन रॉबिनहुड अकादमी में तथा बच्चों में उपहार एवं पाठ्यक्रम सामग्री वितरित की। तेरापंथ युवक परिषद सिलचर ने अपने सेवा के आयाम के अंतर्गत 23 जनवरी 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125 वे जन्मदिवस पर रॉबिनहुड अकैडमी के 125 बच्चों में नोटबुक, पैन, केक वह चॉकलेट वितरण किया। इस अवसर पर रॉबिनहुड अकैडमी के बच्चों ने राष्ट्रगान का संज्ञान कर नेताजी को अपनी भाव भरी श्रद्धांजलि दी। तेयुप सिलचर के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार नाहर ने बच्चों से वार्तालाप किया वह वहां उपस्थित सभी को तेयुप की गतिविधियों से अवगत कराया। तेयुप के उपाध्यक्ष श्री अशोक मरोठी ने बच्चों को नेता जी के जीवन से प्रेरणा लेने की शिक्षा दी। मंत्री जयंत चोपड़ा ने बच्चों वह उपस्थित सभा जनों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन की एक छोटी सी घटना से अवगत कराया वह बच्चों को नवीन भारत बनाने के लिए मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रॉबिन हुड एकेडमी के संयोजक श्री अभिजीत जी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया वह उन्हें मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर तेयुप सिलचर के उपाध्यक्ष द्वितीय श्री महावीर प्रसाद बैद, कोषाध्यक्ष श्री दीपक रांका, सह मंत्री श्री भरत दुग्गड़, संगठन मंत्री श्री ललित बैद, कार्यकारिणी सदस्य श्री अमित सांड, श्री अमन बोथरा, श्री जैकी मरोटी, श्री हेमंत छाजेड़, श्री सुरेंद्र डागा और श्री नयन सेठिया ने अपनी गरिमामई उपस्थिति वह संचालन कौशल से इस कार्यक्रम को सफल बनाया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें