रंगिया: तुलसीबारी शंकरदेव शिशु निकेतन की रुपाली जयंती समारोह का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: तुलसीबारी शंकरदेव शिशु निकेतन की रुपाली जयंती समारोह का शुभारंभ




अरुणा अगरवाल 


भोगाली बिहू के हर्षोल्लास के बीच आज रंगिया के तुलसीबारी शंकरदेव शिशु निकेतन की रूपाली जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सुबह दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण और सार्वजनिक श्रद्धांजलि के साथ पौधरोपण किया गया। इसके बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष अच्युत केऊट की अध्यक्षता मे खुली सभा आयोजित की गयी। इस सभा मे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा स्थानीय विधायक भवेश कलिता ने उपस्थित होकर सभी को शुभकामनाएं दी। तथा उन्होंने अपने भाषण में कहा कि शिक्षा के प्रति उत्साही लोगों की प्रचेस्टा से आज यह महान संस्थान उभरा है आज उनका यह प्रयास सफल हो गया है। भूमी, आर्थिक अनुदान तथा इस विद्यालय में अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के भेजने के लिए उन्होंने अभिभावकों के प्रति आदर जताया तथा उन्हें धन्यवाद दिया। दूसरी ओर उक्त सभा में स्वयंसेवक संघ के सह-क्षेत्र कार्यवाहक वशिष्ठ बुजरबरुआ ने उपस्थित होकर वस्तुनिष्ठ भाषण देते हुए छात्रों को देश के प्रति श्रद्धाशील होने का आह्वान किया। उन्होंने सभी छात्रों से स्वदेश-स्वजाति, भाषा- संस्कृति के प्रति हमेशा आदर रखने का आह्वान किया। निकेतन के प्रधानाचार्य सोमदत्त कलिता द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में अंचल के बहुत से  शिक्षानुरागी तथा समाज-साहित्य-संवाद सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। अगले कार्यक्रम के भाग के रूप में संध्या पूर्व छात्रो का प्रीति सम्मेलन तथा दीप प्रज्वलन आयोजित किया गया। भोगाली बिहू के पावन अवसर पर शुरू हुआ निकेतन का यह रजत जयंती समारोह स्वाभाविक रूप से विद्यालय के छात्रों के साथ-साथ शिक्षा के प्रति उत्साही लोगों को उत्फुलित कर दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें