साहित्य संगम संस्थान  आजादी का अमृत महोत्सव..  महाकाव्यमेघ सम्पन्न  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

साहित्य संगम संस्थान  आजादी का अमृत महोत्सव..  महाकाव्यमेघ सम्पन्न 



अमित नागोरी

साहित्य संगम संस्थान  में आज़ादी का अमृत महोत्सव सबके सहयोग और सुंदर संयोजन से एक ऐतिहासिक महाकाव्यमेध संपन्न हुआ।  सबकी शक्ति यदि एक कार्य में संयोजित हो जाए तो कीर्तिमान बनते देर नहीं लगती । आजादी का अमृत महोत्सव मैराथन कार्यक्रम बेहद शानदार और सफल रहा।  यह सफलता ऐतिहासिक कही जाये तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। कहने में तनिक भी हिचकिचाहट नहीं कि साहित्य संगम संस्थान ने ऐसा कार्यक्रम  किया.." जो मील का पत्थर साबित हुआ"। इस महोत्सव में साहित्य जगत की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोग भी अपना आशीर्वाद प्रदान करने आये।


 कार्यक्रम की  सफलता का श्रेय संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र एवं कार्यकारी अध्यक्ष रोहित रोज  ,सह अध्यक्ष मिथिलेश मिलिंद  एवं प्रमाणन अधिकारी आदरणीय संगीता मिश्रा को जाता है । जिनके अथक परिश्रम , लगन ,जोश एवं उत्साह से यह कार्यक्रम संपन्न हो पाया। 1 सप्ताह तक  अनवरत चलने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 500 कवियों ने भाग लेकर आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार  एवं शानदार बना दिया । साथ ही सभी इकाइयों के संचालकों एवं अध्यक्षों को हार्दिक हार्दिक बधाईयां, जिन्होंने तन -मन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना  पूर्ण योगदान दिया। अमृत महोत्सव की हवा ऐसी चली ,सब ईकाईयां जुट गई तैयारी करने में। इसमें हमारी एकता की भावना दिखी,संगिता मिश्रा  की मेहनत और लगन को सलाम है। आजादी का अमृत महोत्सव का जादू सभी इकाइयों में, प्रतिभागियों में ऐसा छाया,एक से बढ़कर एक देशभक्ति  रचना की वर्षा हुई,सब ओतप्रोत हो गये देशभक्ति  के रंग में,नौजवान से लेकर बड़े भी रमे नजर आए देशभक्ति के रंग में । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें