सेपन चाय बागान मे तालाबंदी से मजदूर संघ और श्रमिक परेशान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सेपन चाय बागान मे तालाबंदी से मजदूर संघ और श्रमिक परेशान


 

दयानंद सिंह


मोरानहाट। चाय बागानों के प्रबंध और कर्मचारी कितने सुरक्षित हैं ? यह बागानों मे होने वाली घटनाओं से पता चलता है। हाल मे 14जनवरी की रात डिब्रुगढ़ जिला के मोरान थाना क्षेत्र के सेपन चाय बागान मे हुई घटना ने प्रबंधक की सुरक्षा की पोल खोल दी। बिहु की छुट्टी के दौरान रात में बेतबारी शाखा की एक महिला की तबियत खराब हो गई।उसके घरवालों ने एंबुलेंस मांगी, मगर एंबुलेंस किसी रोगी को लेकर डिब्रूगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय गया था।प्रबंधन ने दूसरे चालकों को खबर दी ताकि अन्य वाहन से महिला को लाया जा सके।बिहु की छुट्टी के कारण अन्य चालक उपलब्ध नहीं हो सका।छुब्ध होकर कुछ युवाओं ने बागान चिकित्सालय में हुरदंग मचाया।बागान के प्रबंधक और सह प्रबंधक घटना स्थल पर पहुंचे तो युवाओं ने उनके साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार किया।प्रबंधन की ओर से उसी रात मोरान थाने में युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। प्रबन्धकों ने उसी रात बागान छोड़ दिया तथा दूसरे दिन तालाबंदी की घोषणा कर दी।असम चाय मजदूर संघ ,मोरानहाट शाखा के सचिव, मोरान राजस्व चक्राधिकारी डा.संगीता शर्मा ,आट्सा ने एक सभा आयोजित कर उदंड युवकों की उदंडता की निंदा करते हुए प्रबंधन से श्रमिकों के हित मे बागान खोलने की अपील की।दुसरी ओर पुलिस ने दस युवकों को हिरासत में लिया तथा निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। 19जनवरी को टिंगखांग के पूर्व विधायक एतुआ मुंडा ने पूर्व आट्सा नेताओं के साथ मोरान राजस्व अधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन को स्मारक-पत्र प्रेषित किया जिसमें अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने, बागान प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था करने और निर्दोष श्रमिकों के हित मे तालाबंदी समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने की मांग की गई है।मोरान टी.कम्पनी ने अपने बागान विलियम्स मेगर को बेंच दिया था।लेकिन अब लक्ष्मी टी.कंपनी ने मोरान, लेपेटकाटा ,सेपन और आठाबाड़ी चारों बागानों को खरीद लिया है।एक मजदूर नेता ने बताया कि जल्द ही तालाबंदी खुलने के आसार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें