कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज पर केंद्रित पश्चिम बंगाल सरकार की झांकी को अब गणतंत्र दिवस के दिन कोलकाता की रेड रोड पर प्रदर्शित किया जाएगा। यह वहीं झांकी हैं, जिसे दिल्ली के राजपथ पर प्रदर्शित करने से केंद्र सरकार ने इनकार कर दिया था। रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद रहेंगी। सोमवार को राज्य सूचना और संस्कृति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज पर केंद्रित यह झांकी 52 फीट लंबी है, जबकि 11 फीट चौड़ी और 18 फीट ऊंची है। इस वर्ष केंद्र सरकार के निर्देश पर 23 जनवरी से ही गणतंत्र दिवस समारोह शुरू हो गया है। इस बार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती है।
!->
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें