टीम पैंथर्स बना विजेता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टीम पैंथर्स बना विजेता





अमित नागोरी

गोलाघाट के श्री ब्राह्मण महिला सभा के सौजन्य से स्थानीय अग्रसेन भवन स्थली में आयोजित परशुराम प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही । इस मौके पर फाइनल मुकाबला निकुंज अग्रवाल के अवनीश अग्रवाल के कप्तानी वाली टीम कोबरा और अमित अग्रवाल और लाला बाहेती के यश शर्मा की कप्तानी वाली टीम पैंथरस के बीच खेला गया । प्रथम बल्लेबाजी करते हुए कोबरा की टीम ने 10 ओवरों में यश अग्रवाल के 22 रन की मदद से 66 रन बनाए । वही मैन ऑफ द मैच रहे पैंथर्स के ऋषभ अग्रवाल ने दो विकेट लिए । जवाब में पैंथर्स के गोपाल लदर 27 रन और यश शर्मा के 29 रन की मदद से 5.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की । इससे पूर्व प्रथम सेमी फाइनल में दीपक शर्मा एवं नवीन शर्मा के विवेक मालानी के कप्तानी वाली लायंस ने 10 ओवर में विशाल बिन्नानि के 27 रन क़ी मदद से 66 रन बनाए । वही जवाब में अमित अग्रवाल और लाला बाहेती के यश शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने गोपाल लदर 28 रन और यश शर्मा के 25 रन की मदद से 6.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल किया । मैन ऑफ दी मैच कप्तान यश शर्मा रहे जिन्होंने 2 विकेट लिए । वही दूसरा सेमी फाइनल रामोतार पारिख और कपिल लड्ढा के रोहित लदर के कप्तानी वाली टीम टाइगर्स ने कपिल लड्ढा 12 और रमेश जाजू 11 रन की मदद से 54 रन बनाए । वही निकुंज अग्रवाल के अवनीश अग्रवाल के कप्तानी वाली टीम ने मैन ऑफ दी मैच यश अग्रवाल के 37 रन की मदद से 6.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया ।

पुरस्कार वितरण समारोह में आमंत्रित अतिथियों में गोलाघाट मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष जुगल किशोर मालपानी , दिगंबर जैन समाज के सचिव बिमल रारा और मनोज जैन , अग्रवाल सभा के मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे और इनका अभिन्नदन किया गया । इस मौके पर प्रतियोगिता में विशेष योगदान हेतु सुजीत जैन और मयंक जैन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया । पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन अमित नागोरी ने किया । इस दौरान लीग मैच में मैन आफ दी मैच में रोहित लदर , सुनील लाहोटी , अमृत माहेश्वरी , विशाल बिंनानी , निकुंज अग्रवाल , यश शर्मा , यश अग्रवाल और ऋषभ अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया । सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब गोपाल लदर , सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रोहित लदर और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक सार्थक बाइसिया को दिया गया । मैन ऑफ दी सीरीज सुनील लाहोटी रहे । विजेता और उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी , मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया । इस दौरान प्रायोजकों को भी मोमेंटो प्रदान किया गया ।

ब्राह्मण महिला सभा की सचिव मनीषा शर्मा ने खिलाड़ियों तथा सभी को प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया और साथ ही खिलाड़ियों से इसी तरह भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने का आह्वान किया । आयोजन समिति की ओर से गोलाघाट ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष जगदीश शर्मा , रवि शर्मा , घनश्याम शर्मा , महेश शर्मा , दीपक शर्मा , रामोतार पारिख , नवीन शर्मा , बबलू शर्मा और ब्राह्मण महिला सभा के मनीषा शर्मा , ज्योति शर्मा , अमृता शर्मा , मीना शर्मा आदि पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें