वित्त मंत्री ने शहरी आधारभूत संरचना विकास के तहत गोलाघाट में किया 10 योजनाओं का शिलान्यस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

वित्त मंत्री ने शहरी आधारभूत संरचना विकास के तहत गोलाघाट में किया 10 योजनाओं का शिलान्यस




अमित नागोरी

असम सरकार की वित्त मंत्री और समाज कल्याण मंत्री अजंता नियोग ने गोलाघाट नगर के समन्वय पथार में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय रूप से शहरी आधारभूत संरचना विकास या सी आई डी एफ के तहत गोलाघाट नगर में 10 योजनाओं का शिलान्यस किया । मंत्री श्रीमती नियोग ने कहा कि इस योजना के तहत 77 करोड़ रुपये अनुमोदित किये गए है । उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति योजना के लिए अधिकतम राशि निर्धारित की गई है। गोलाघाट नगर के यमुना के पानी को पीने योग्य बनाने हेतु 11 करोड़ रुपये मंजूर किये गए है । एक और नगर परियोजना के लिए 9 करोड़ रुपये अनुमोदित किये गए है । साथ ही गोलाघाट नगर की सड़कों एवं नालों के समुचित निर्माण एवं जल निकासी में सुधार के लिए 23 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं । नगर जिले का दर्पण होता है और इस बार गोलाघाट में सौंदर्यीकरण कार्य तेज होगा । वही समन्वय पथार में एक तोरण बनाया जाएगा । वही गोलाघाट के मुक्तिधाम श्मशान में इलेक्ट्रिक सत्कार की व्यवस्था की जाएगी । वहीं, करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली देरगांव से रंगाजान तक की सड़क गोलाघाट की जीवन रेखा के समान होगी । इसमें 4 किलोमीटर गोलाघाट नगर में अंतर्भुक्त होगा । उन्होंने कहा कि स्टेडियम के पथ के एक साइड 1400 मीटर साईकल चलाने की व्यवस्था की जाएगी । एरेंगापारा चरियाली से धनसरी दलंग तक दोनों तरफ साइकिल चलाने की व्यवस्था और नदी के किनारे 400 मीटर पैदल चलने की व्यवस्था और पुल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा ।

आज के कार्यक्रम में मंत्री ने असम माइक्रो फाइनेंस पहल योजना के तहत गोलाघाट नगर में 832 ऋणग्रस्त महिलाओं के लिए चेक वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। चेक प्राप्त करने वाली महिलाओं के लगभग 600 लाभार्थियों ने बंधन बैंक से ऋण लिया। उन्होंने महिला कर्जदारों से भविष्य में अपना कर्ज समय पर चुकाने का आग्रह किया। उन्होंने महिलाओं से कर्ज के पैसे का इस्तेमाल उस काम में करने का भी आह्वान किया जिसके लिए कर्ज लिया गया था। उन्होंने जिला उपायुक्त को गोलाघाट के अग्रणी बैंकों के परामर्श से वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूकता पैदा करने का भी सुझाव दिया।

उल्लेखनिय है कि सीआईडीएफ के तहत गोलाघाट शहर में आज आधारशिला के तहत रखी गई परियोजनाएं में समन्वय पथार का पुनःनिर्माण , ट्रैकर और 407 स्थान के उन्नीत करण , ज्योतिर्मयी उद्यान, शंकरदेव उद्यान एवं प्रमोदवीराम उद्यान का सौंदर्यीकरण एवं सुधार, गोलाघाट खेल परिसर में दो मंजिला इंडोर स्टेडियम का निर्माण एवं जिला पुस्तकालय सभागार का उन्नयन, यमुना पेयजल आपूर्ति पोखरी को भव्य रूप प्रदान , मुक्तिधाम उन्नतिकरन के साथ गोलाघाट के क़ई वार्ड के पथ और नाले आदि उन्नत करना शामिल है ।

इस मौके पर जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा , जिला उन्नयन आयुक्त अरपा बगलरी , जिला परिषद के मुख्य कार्यवाही अधिकारी धिराज दास , नगरपालिका कार्यवाही अधिकारी डॉ संगीता बोरठाकुर , सी आई डी एफ के मध्य असम समण्डल के अधिकारी संजीव शर्मा , टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के बिपुल सैकिया , एल डी एम के सजीव कुमार बोरा और अन्य प्रशासनिय अधिकारी उपस्थित थे । इसके साथ ही वित्त मंत्री अजंता नियोग और गोलाघाट के अभिवावक मंत्री केशव महंत ने संवाद मेल में भाग लिया और संवाददाताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें