कोरोना एक और नया वेरिएंट 'डेल्टाक्रोन', साइप्रस में मिला पहला केस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोरोना एक और नया वेरिएंट 'डेल्टाक्रोन', साइप्रस में मिला पहला केस



निकोसिया। कोरोना के सबसे खतरनाक डेल्टा वेरिएंट के बाद सर्वाधिक संक्रामक ओमिक्रोन वेरिएंट का खौफ अभी छाया ही हुआ था कि अब दुनिया के सामने एक नया वेरिएंट सामने आया है, जिसे 'डेल्टाक्रोन' कहा जा रहा है।


रिपोर्ट के अनुसार साइप्रस में कोरोना का नया वेरिएंट डेल्टाक्रोन मिला है। डेल्टाक्रोन का जेनेटिक बैकग्राउंड डेल्टा वेरिएंट के समान है, साथ ही इसमें ओमिक्रोन जैसे कुछ म्यूटेशन भी हैं, इसीलिए इसे डेल्टाक्रोन कहा गया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह चिंता की बात नहीं है। कुल मिलाकर साइप्रस में लिए गए 25 नमूनों में ओमिक्रोन के 10 म्यूटेशन पाए गए। 11 नमूने उन लोगों के थे, जो वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती थे, जबकि 14 सामान्य आबादी से आए थे।

साइप्रस विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी और आणविक वायरोलॉजी की प्रयोगशाला के प्रमुख डॉ. लियोनडिओस कोस्त्रिकिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच म्यूटेशन की तीव्रता अधिक थी। यह नए वेरिएंट और अस्पताल में भर्ती होने के बीच संबंध की ओर इशारा करता है।

साइप्रस के स्वास्थ्य मंत्री मिखलिस हाडजीपांडेलस ने कहा कि नया वेरिएंट फिलहाल चिंता की बात नहीं है। मंत्री ने नए वेरिएंट की खोज पर भी गर्व व्यक्त किया।

इस बारे में मंत्री हाजीपांडेलस ने कहा कि डॉ. कोस्त्रिकिस की टीम के अभूतपूर्व शोध और निष्कर्ष हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व कराते हैं। जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, मंत्री ने यह भी कहा कि यह शोध स्वास्थ्य के मामलों में हमारे देश साइप्रस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखता है। वैसे अब तक नए वेरिएंट के वैज्ञानिक नाम की घोषणा नहीं की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें