पाकिस्तानः मूरी में भारी बर्फबारी में फंस कर 16 लोगों की मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पाकिस्तानः मूरी में भारी बर्फबारी में फंस कर 16 लोगों की मौत



इस्लामाबाद। पाकिस्तान के मूरी में भारी बर्फबारी होने के कारण ट्रैफिक में फंसे कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। आंतरिक मंत्री शेख राशिद खान ने शनिवार को यह जानकारी दी है। वीडियो संदेश में कहा गया है कि पर्यटक बड़ी संख्या में वहां पर पहुंचे हैं। ऐसा 15 से 20 सालों में पहली बार हुआ है। इससे बहुत बड़ा संकट आ गया है। उन्होंने बताया कि रावलपिंडी और इस्लामाबाद प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।


इसके अलावा पाकिस्तानी सेना के पांच प्लाटून के साथ रेंजर्स और फ्रंटियर कॉर्प्स को भी बुलाया गया है। मंत्री ने बताया कि लगभग एक हजार गाड़ियां हिल स्टेशन में फंसी हुई हैं। इससे 16 से 19 लोगों की मौत हो गई है। मूरी के निवासी फंसे हुए लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। प्रशासन ने हिल स्टेशन की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। केवल उन वाहनों को आने की अनुमति है, जो खाना और कंबल लेकर जा रहे हैं।


इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री उसमान बुजदार ने मूरी में प्राकृतिक आपदा की घोषणा कर दी है। साथ ही अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों, प्रशासन कार्यालयों और राहत सेवाओं में आपातकाल की घोषणा कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें