कछार (असम)। कछार जिला के लाईलापुर इलाके में चोरों द्वारा एक कांप्लेक्स में घुसकर 15 दुकानों में चोरी किए जाने का मामला मंगलवार की सुबह सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि कलाई पुलिस पेट्रोलिंग पोस्ट के सामने एक कांप्लेक्स में चोरों का दल ग्रिल तोड़कर घुसकर लगभग 15 दुकानों में जमकर चोरी की। पुलिस पेट्रोलिंग के सामने कांप्लेक्स में चोरी किए जाने का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोलिंग पोस्ट के सामने ही लोग अगर सुरक्षित नहीं हैं तो बाहरी इलाके में लोग किस तरह अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे। स्थानीय दुकानदारों द्वारा घटना के संबंध में पुलिस पेट्रोलिंग पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें