अरुणा अग्रवाल
सशस्त्र सीमा बल रंगिया में तैनात 24वीं बटालियन द्वारा ‘नागरिक कल्याण कार्यक्रम’ के तहत भारत –भूटान सीमाक्षेत्र के कुमारीकाटा स्थित ‘खादी ग्रामोद्योग विद्यालय’ में मुख्य अतिथि जगदीप पाल सिंह, उप-महानिरीक्षक, (क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया) 24वीं बटालियन के कमान्डेंट हृषिकेश शर्मा की उपस्थिति में दिनांक 19.02.2022 को 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया I पिछले माह की 21जनवरी से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र की 22 गरीब छात्राओं और महिलाओं को 30 दिन का सिलाई प्रशिक्षण 24 वीं वाहिनी रंगिया की ओर से निशुल्क में दिया गया है, जिसमे प्रतिभागियों को कपड़ो की कटिंग, सिलाई और रख-रखाव की जानकारी दी गयी। तत्पश्चात इसके समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि उप- महानिरीक्षक जगदीप पाल सिंह द्वारा लाभार्थियों को सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम, मुम्बई द्वारा जारी किए गए प्रमाणपत्र वितरित किये गए I बताया गया है कि इन प्रमाणपत्रों द्वारा लाभार्थियों को कपड़ा उद्योग में रोजगार पाने में सहायता मिलेगी I इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओ और युवतियों में नया उत्साह और जोश भरेगा तथा क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार करने में सहायता मिलेगी” I वहीं मौके पर उपस्थित कमान्डेंट हृषिकेश शर्मा ने उपस्थित लोगों, प्रशिक्षु महिलाओ और छात्राओ को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती व दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओ और छात्राओ को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे अपनी जीविकोपार्जन घर में रहकर भी कर सके और परिवार के साथ खुशहाल जीवनयापन कर सके I इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि सीमा क्षेत्र की अवैध गतिविधियों पर भी नजर रखे और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना एसएसबी के नजदीकी कैंप में तुरंत देंवे, ताकि बॉर्डर की सुरक्षा में मदद मिल सके । कार्यक्रम के दौरान बटालियन के उप-कमान्डेंट दीपक सविता, सहायक कमान्डेंट सशिन शर्मा, दुलाल साहा (प्रिंसिपल खादी ग्रामोद्योग विद्यालय कुमारीकाटा), ग्रामीण तथा एसएसबी के अन्य अधिकारी व जवान भी उपस्थित थे I




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें