अरुणा अग्रवाल
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से " मोर वोट मोर भविष्य-एटा वोटोर शक्ति" शीर्षक प्रतियोगिता के बारे में रंगिया महकमा की चुनाव अधिकारी डॉ नीलहरित कौशिक ने संबाद माध्यम के जरिये लोगों को अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि 5 शाखाओं में आयोजित प्रश्नोत्तरी, स्लोगन, गीत, वीडियो मेकिंग और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर नकद पुरस्कार जीता जा सकता है। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम के तत्वावधान में यह राष्ट्रीय वोटर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है ताकि प्रतिभा और रचनात्मक प्रतिभा के विकास के साथ-साथ लोगों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से हमारे देश के लोकतांत्रिक शासन को मजबूत किया जा सके। इस प्रतियोगिता में हर उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। यह लोगों को लोकतंत्र में वोट के महत्व पर विचारों का आदान-प्रदान करने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के वेबसाइट में इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें