मदन सिंघल
बराकघाटी में कोयला सिंडिकेट को बंद करने तथा अवैध कोयला प्रवेश को रोकने के लिए जिला यातायात अधिकारी मुख्यालय से सहायक प्रवर्तन अधिकारी अब्दुल रज्जाक को तत्काल वहाँ से हटाने का निर्देश जारी किया गया। रज्जाक दिगरखाल में संयुक्त जांच चौकी पर तैनात थे। रज्जाक पर आरोप लगाया गया कि अवैध कोयला प्रवेश कराने में शामिल होने के कारण हटाने के साथ कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है। कछार में बर्मिज सुपारी अवैध कोयला खाद एवं डृग्स सिंडिकेट को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसलिए हर विभाग सतर्कता से काम कर रहे हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें