ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। लखीमपुर जिले के नौकारी स्टेशन रोड स्थित दलनी पथार में आज से नौ दिवसीय जिला वैदिक समाज के सौजन्य से अखंड भागवत पाठ और धर्म आलोचना सभा का विशाल आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि विश्व मैं पाव पसार रही संप्रदायिक परिस्थितियो को दरकिनार करते हुए स्थाई भाईचारा, विश्व शांति, मानव जाति के कल्याण एवं युवा पीढ़ी मे आध्यात्मिक ज्ञान का संचालित करने के उद्देश्य से जात-पात, धर्म-वर्ण एवं भाषा के भेदभाव को भुलाकर सभी मनुष्य जाति में मानवता को संचालित करने के उद्देश्य से लखीमपुर जिले के वैदिक समाज के सौजन्य से आज अर्थात 24 फरवरी से आगामी 4 मार्च तक नौ दिवसीय अखंड श्रीमद् भागवत पाठ का यह विशाल अनुष्ठान का आयोजन किया गया है । लखीमपुर वैदिक समाज के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन अर्थात 4 मार्च को एक धर्मालोचनी सभा भी रखी गई है । इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ आज सुबह 5:00 बजे पंडाल के चारों ओर के परिवेश की साफ सफाई के साथ किया गया तत्पश्चात सुबह 7:00 बजे नामघर और मनीकूट की शुद्धिकरण करने के पश्चात सुबह 7:30 बजे उत्तर लखीमपुर के श्री श्री घारमारा होरू सत्र के परम पूज्य सत्राधिकार विष्णु देव गोस्वामी के कर कमलों द्वारा मनीकूट में आसन का प्रतिष्ठा किया गया तत्पश्चात सुबह 8:00 बजे उत्तर लखीमपुर के श्री श्री बोर माहोरा के परम पूज्य सतराधिकार श्री प्रदीप देव गोस्वामी द्वारा इस महान अनुष्ठान का मुख्य दीप प्रज्वलित किया गया । उसके पश्चात् इस अखंड भागवत पाठ के उद्यापन समिति के अध्यक्ष प्रदीप बोरा एवं जिले के विशिष्ट व्यक्ति और सभी आंचलिक समितियों के अध्यक्षों द्वारा इस अनुष्ठान की धर्म ध्वजा का उत्तोलन किया गया । इन सभी कार्यक्रमों के पश्चात लखीमपुर जिले विभिन्न आंचलों के 6 भागों से लाई गई श्रीमद्भागवत गीता को स्थापित किया गया । उसके पश्चात जिले के विभिन्न अंचल के गायन गायन के ढोल एवं ताल की करतल ध्वनि के साथ नगर के मुख्य मार्गो से श्रीमद्भागवत गीता का भ्रमण एक विशाल शोभायात्रा के साथ किया गया । उक्त शोभायात्रा का उद्बोधन लखीमपुर विधान सभा समस्ती के विधायक मानव डेका के कर कमलों द्वारा हुआ । लखीमपुर जिला वैदिक समाज के सौजन्य से आयोजित इस अखंड भागवत पाठ के पावन अवसर पर आज निकली यह विशाल शोभायात्रा श्रीमद्भागवत महायज्ञ पंडाल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से कई हजारों की संख्या में गायन बायन के ढोल नगारा और ताल की करतल ध्वनि के साथ नाम कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण करने के पश्चात वापस श्रीमद्भागवत महायज्ञ के पंडाल में जाकर सिमट गई । कई हजारों भक्तों के समागम के साथ निकली उक्त शोभायात्रा में नोका में सुशोभित श्रीमद्भागवत गीता को लखीमपुर के मारवाड़ी समाज के नवयुवक कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पीले रेशमी वस्त्र बिछाकर श्रीमद्भागवत गीता का नगर भ्रमण करने में सहयोग किया। उक्त शोभायात्रा के समापन के पश्चात महिलाओं द्वारा दीहानाम लेने के पश्चात दीप प्रज्वलित व अन्य कई धार्मिक कार्यक्रम जो उद्यापन समिति द्वारा निर्धारित किए गए थे उक्त सभी कार्यक्रमों का विधि विधान के साथ संचालित किया गया । विशेष उल्लेखनीय है कि नौ दिवसीय इस भागवत अनुष्ठान में लखीमपुर, माजुली, व जिले के आस पास सत्र के परमपूज्य सत्राधिकारो का प्रतीदन आवागमन लगा रहेगा तथा उज्जापन समिती ने लखीमपुर जिले व इसके आस पास के सभी धर्मप्रेमी भगतो से इस भागवत अनुष्ठान मे अपने परिवार, ईस्ट मित्रो, साहित अंसग्रहण कर अक्ष्य पुन के भागी बनने का अनुरोध किया है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें