बाबोसा भगवान गुणगान यात्रा का सफल आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बाबोसा भगवान गुणगान यात्रा का सफल आयोजन








निखिल कुमार मुन्दडा

होजाई। श्री बाबोसा भगवान गुणगान यात्रा के तहत परम आराधिका मंजू बाईसा के सानिध्य में होजाई के श्री जुगल किशोर केडिया स्मृति भवन में भगवान बाबोसा का भव्य एलईडी दरबार, महाज्योत एवं महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। मंजू बाईसा और प्रकाश जी के आगमन पर होजाई वासियों ने उनका तहे दिल से अभिनंदन एवं स्वागत किया। होजाई की माताओं व बहनों ने तिलक लगाने के साथ ही फूल बिखेर कर बाबोसा लाडली बाईसा का अभिनंदन किया इस दौरान जुगल किशोर के लिए स्मृति भवन बाबोसा भगवान के जयकारों से गूंज उठा। तत्पश्चात, ख्यातिप्राप्त नृत्यांगना मनजोतसना हजारीका ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित भक्तों का मन जीत लिया। मनमोहक नृत्य के पश्चात मंजू बाईसा ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं कन्हैया वैष्णव (हैदराबाद), दीपक दूगड़ (दिल्ली) एवं संतोष शर्मा (गुवाहाटी) ने मनमोहक भजनों ने पूरे वातावरण को बाबोसा मय बना दिया। अजय बैद(दिल्ली) ने बखूबी से कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर गुवाहाटी से गजराज सुराणा सहित कई बाबोसा भक्त ने यात्रा में सम्मिलित होकर अपनी सेवाएं प्रदान की।
बाबोसा भक्त मंडल होजाई के सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज केजरीवाल ने कार्यक्रम की अपार सफलता एवं सहयोग हेतु समाज बंधुओं को धन्यवाद प्रेषित किया। मनोज केजरीवाल ने कहा कि मुझे बहुत ही खुशी हो रही है कि बड़े ही सुंदर तरीके से भगवान बाबोसा का गुणगान हुआ जिसमें लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही। वहीं भगवान बाबोसा की भक्त मंजू भीमसरिया ने बाबोसा की आराधना से उनके जीवन में हुए चमत्कार के बारे उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों को बताया एवं बाबोसा की महिमा का गुणगान किया‌ साथ ही उन्होंने अपने घर में बाबोसा की 3 फुट की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। वही कार्यक्रम सुंदर रूप से चला जिसमें बाबोसा भगवान का गुणगान किया गया। बाबोसा भगवान की ज्योत प्रज्वलित की गई साथही बाबोसा भगवान की परम आराधिका मंजू बाईसा के हाथों भभूति और ताती पाकर होजाई वासियों ने अपने आपको धन्य का भागी समझा। कार्यक्रम का समापन आरती एवं महाप्रसाद के साथ हुआ। वही कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को भगवान बाबोसा, की तस्वीर,चालीसा, महिमा, स्टीकर, चाबी रिंग, बंदरवाल आशीर्वाद स्वरूप दिया गया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```