पूजा माहेश्वरी
बाइसा की लाडली नामक महिला समिति का गठन किया गया
नगांव । बाबोसा महाराज की गुणगान यात्रा के अंतर्गत नगांव में 24 फरवरी बुधवार को श्री बाबोसा भक्त मंडल के तत्वाधान में बाबोसा महाराज के भजन कीर्तन का कार्यक्रम शनि मंदिर रोड स्थित श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन में आयोजित किया गया। इसी कड़ी में नगांव में प्रथम बार एलईडी की विद्युत रोशनी के बीच बाबोसा की प्रतिमा स्थापित की गई तथा श्री गणेश जी श्री हनुमान जी एवं माता रानी के चित्रों को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया । भव्य दरबार में परम आराधिका मंजू बाईसा एवं प्रकाश भाईसा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था दोनों ने संयुक्त रूप से ज्योत प्रज्वलित की एवं बाईसा ने अपने हाथों से सभी भक्तों को तांती प्रदान की गई तथा अपना आशीर्वाद दिया । इससे पहले बाईसा के आगमन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया ।मंच संचालन दिल्ली से आमंत्रित बाबोसा भक्त अजय वेद द्वारा किया गया । हैदराबाद से आमंत्रित गायक कलाकार कन्हैया वैष्णव एवं दिल्ली से आमंत्रित कलाकार तथा गुवाहाटी की संतोष शर्मा द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति से सारा वातावरण भक्तिमय एवं बाबोसामयी हो गया । भक्तों ने बाबोसा के जयकारे लगाते हुए नाच कूद कर भजनों का आनंद लिया इससे पूर्व सभी का स्वागत ढोल नगाड़ा बजाकर तथा फूलों की वर्षा कर किया गया कार्यक्रम में दिल्ली, गुवाहाटी, होजाई जोरहाट के साथ-साथ आसपास के कई इलाकों से भक्त उपस्थित हुए । कार्यक्रम के दौरान महाप्रसाद भंडारे का भी आयोजन किया गया ।भक्तों के बीच बाबोसा की फोटो, छोटी मूर्ति, किताबें इत्यादि धार्मिक वस्तुओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के बीच महिला सदस्यों को जोड़ने हेतु बाइसा की लाडली नामक महिला समिति का भी गठन किया गया । जिसमें कुल लगभग 15 महिलाओं को सदस्यता प्रदान की गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण नागरका , मुकेश पोद्दार , सुरेश शर्मा सहित सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें