अमित नागोरी
6 मार्च को होने वाले नगरपालिका चुनावों को लेकर गोलाघाट के भारतीय जनता पार्टी का निरंतर प्रचार अभियान जारी है बीते कल जहां सांसद कामाख्या प्रसाद ताशा ने अपने उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने हेतु डोर टू डोर कैंपेन में भाग लिया था । वही आज मंत्री अजंता नियोग ने गोलाघाट नगर के विभिन्न वार्डों में आयोजित सभा में भाग लेते हुए स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते देखा गया । इस मौके पर उन्होंने क़ई सभाओं में भाग लिया ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें