गुवाहाटी-- छत्रीबाड़ी में व्यापारी अवधेश यादव की गोली मारकर हत्या करने के बाद नित्य नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस हत्याकांड की जड़ बिहार के समस्तीपुर से जुड़े हुए हैं यह बात तो सर्वविदित थी। इसी के चलते असम पुलिस का एक दल समस्तीपुर पहुंचकर मामले की तह में जाने की कोशिश में सफल होते नजर आ रहे हैं।समस्तीपुर पुलिस भी असम पुलिस को हर प्रकार का सहयोग दे रही है। बुधवार को असम पुलिस ने अवधेश यादव के एक मैनेजर और खारुपेटीया से खादीम अली नामक एक व्यक्ति को हत्याकांड में शामिल होने की आशंका के आधार पर पकड़ लिया है। पुलिस तीन दिशाओं में अपनी टीम भेज चुकी है। समस्तीपुर पुलिस के अनुसार फोन पर हत्या करने का निर्देश दिया गया था। इस घटना का संचालन बिहार से हो रहा था। उन्होंने बताया कि अवधेश यादव का परिवार पहले काफी गरीब था जबकि जिसके साथ उसकी आपसी रंजिश बताई जा रही है वह पहले से ही जमींदार तथा डॉन किस्म का व्यक्ति था। अब पुलिस इस तार को जोड़ने की प्रयास में लगी है कि इस घटना में अवधेश यादव के गांव के जिस बाहुबली का नाम लिया जा रहा है वह कहां तक इस हत्याकांड में शामिल है। एक बात तो पुख्ता हो गई कि यह साजिश समस्तीपुर से ही रची गई थी।असम के डीजीपी (स्पेशल) जेपी सिंह ने दावा करते हुए बुधवार को बताया कि घटनास्थल से पाए गए मोबाइल से मिले डाटा और तेजी से की जा रही जांच प्रक्रिया से ऐसा लग रहा है कि हम चार दिनों के भीतर इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में भले ही अपराध बढ़ा है लेकिन पुलिस सभी अपराधिक घटना के गुनहगारों को पकड़ने में भी सक्षम हुई है।दूसरी ओर गुवाहाटी में अपराध की घटनाओं से स्थिति बिगड़ने की ओर जा रही है। जहां पुलिस एनकाउंटर का सहारा ले रही है वहीं अपराधी भी नित नए नए तरीके से सक्रिय हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में असम पुलिस ने तीन एनकाउंटर को अंजाम दिया था। मंगलवार को मोरान में पुलिस ने रात में अरुण कुर्मी नामक एक चोर को एनकाउंटर में गोली मारकर घायल किया था। है हाइलाकंदी में भी पुलिस ने एनकाउंटर में सैलीमुदिन लस्कर नामक एक व्यक्ति को गोली मार दी। बुधवार को गोगामुख में पुलिस ने एनकाउंटर में जाली नोटों से एक तस्कर को गोली मारकर घायल कर दिया। एनकाउंटर पर सवाल तो उठ रहे हैं लेकिन पुलिस ने कहा कि यह एनकाउंटर अपराधियों की भागते समय किया जाता है। गुवाहाटी में भी अगर अपराध के ग्राफ को देखा जाए तो पिछले सप्ताह में शुक्रवार को महानगर के शिलपुखरी के बापूजी नगर में मंजीत डेका नामक एक युवक को अपने दोस्त ने ही मौत के घाट उतार दिया। रविवार को पश्चिम बंगाल से गुवाहाटी आकर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के बड़े भाई प्रेम कुमार देवनाथ को वशिष्ठ स्थित उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार को छत्रीबाडी इलाके में अवधेश यादव गोलीकांड में उसकी मौत हो गई। मंगलवार की रात गुवाहाटी के मठघरिया बोडो चौक के निवासी किशोर कलिता नामक एक रेलवे इंजीनियर के गला काटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया। बुधवार को सातगांव के आमबाड़ी इलाके में रोशन अली उर्फ साना नामक एक सेवानिवृत्त सेना जवान को हबीबुर्रहमान नामक एक व्यक्ति ने गला काट कर हत्या कर दी। इससे पहले बेलतला में चंदन नगर के निवासी वृद्ध दंपत्ति गोपाल बरूवा और मीना बरूवा की आकाश चौधरी नामक उनके केयरटेकर ने हत्या कर दी थी। बोरागांव में सीमा गुप्ता नामक एक महिला को किराएदार ने हत्या कर दी थी। फटाशील आमबाडी में अनु हजारिका नामक एक अकेली रहने वाली महिला को घर में काम करने वाले व्यक्ति ने ही हत्या कर दी। इस तरह अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नगर वासियों में भय और दहशत का वातावरण है।
!->
छत्रीबाड़ी अवधेश यादव हत्याकांड में नित नए खुलासे हो रहे हैं
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें