-गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
गुवाहाटी। गुवाहाटी शहर के मठघरिया में लूट के इरादे से एक अभियंता पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
अभियंता की गर्दन काट कर बदमाश पैसे लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात अभियंता किशोर कलिता को गंभीर रूप से घायल अवस्था में मठघरिया के गेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर फिलहाल अस्पताल में गंभीर हालत में मेडिकल सुविधा मुहैया करा रहे हैं।
मठघरिया के बोडो चौक निवासी किशोर कलिता रेलवे विभाग में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। किशोर कलिता बीती रात अपनी ड्यूटी करने के लिए सिलचर जा रहे थे।
मठघरिया से नूनमटी की ओर जाते समय बदमाशों के एक गिरोह ने अभियंता को रेलवे लाइन पर पकड़ लिया और धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर नगद सात हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।
घायल अभियंता को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से गंभीर हालत में गेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें