मोदी सरकार का फोकस पूर्वोत्तर के सामग्र तेज विकास पर : शेखावत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोदी सरकार का फोकस पूर्वोत्तर के सामग्र तेज विकास पर : शेखावत



गुवाहाटी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार का फोकस पूर्वोत्तर के सभी राज्यों का सामग्र विकास तेज गति से करने पर है। ये बातें आज उन्होंने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्रियों के साथ जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के क्रियान्वयन पर चर्चा करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।


उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के मंत्रियों के साथ हुई बातचीत के दौरान आज उन्होंने जल जीवन मिशन को लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में चल रही योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूरा करने के प्रति गंभीर है। सभी राज्यों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि जल जीवन मिशन की योजनाएं समय पर पूरी की जा सके।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बजट के पश्चात वेबिनार में दिए गए मार्गदर्शन का भी विवरण दिया। जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022-23 में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को छह हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समयसीमा पर कार्यों को पूरा करना है।

उन्होंने बताया कि गुवाहाटी दौरे पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से भेंट अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनसे जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा हुई। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वे केंद्रीय योजनाओं का राज्य से समन्वय स्थापित कर सोशल इकोनामिक चेंज लाने पर गंभीरता से काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन विकासपरक है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आज सुबह गुवाहाटी में उन्होंने सपरिवार मां कामाख्या देवी के दर्शन किए। इस दिव्य शक्ति पीठ की महिमा अपरंपार है।

वे यहां जब भी आते हैं मां से सदा जनसेवा में कर्मशील रहने कै आशीष मांगते हैं। संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के बेबाक और सीधे-सीधे उत्तर दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```