गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में तीन युवकों से 1.48 करोड़ रुपये बरामद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में तीन युवकों से 1.48 करोड़ रुपये बरामद



गुवाहाटी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार सुबह गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में 1.48 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की है। यह रकम तीन युवकों के पास मिली है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी जीआरपी ने दी।


जीआरपी के मुताबिक तीनों आरोपितों की पहचान अभिषेक शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा और पवन कुमार के रूप हुई है। अभिषेक सोमवार को 1 करोड़ 48 लाख 30 हजार 600 रुपये लेकर अरुणाचल प्रदेश आया था। उमेश शर्मा और पवन कुमार यहां के पलटन बाजार के एक होटल में रुके थे। अभिषेक, उमेश उत्तर प्रदेश और पवन कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें