सिलचर से मदन सिंघल
करीमगंज जिला प्रशासन की पहल पर एवं समाज कल्याण विभाग, जिला स्वास्थ्य विभाग एवं सक्षम के सहयोग से गत गुरुवार को करीमगंज कॉलेज में विकलांगता पहचान एवं प्रमाण पत्र प्रदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में करीमगंज सदर एसडीओ श्री जे के वर्मण मौजूद थे। श्री वर्मनने अपने भाषण में विकलांगों के कल्याण के लिए सभी सरकारी सुविधाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि जो लोग अब तक विकलांगता प्रमाण पत्र के अभाव में इस तरह के अवसरों से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों को दीनदयाल उपाध्याय दिव्यांग पेंशन योजना में शामिल करने की व्यवस्था करीमगंज जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। बैठक में उपस्थित एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक हनीफ मोहम्मद सहित अन्य ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर के आयोजन में सभी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि करीमगंज जिला प्रशासन ने सभी जिलों के दिव्यागों की सुविधा के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में शिविर लगायेगा। ऐसे पांच शिविर अगले पांच सप्ताह तक, प्रत्येक सप्ताह आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद नियमानुसार सभी को 40 प्रतिशत से अधिक का प्रमाण पत्र मिलेगा। शिविर में आज चिकित्सकों ने 350 से अधिक दिव्यांग भाई-बहनों की जांच की। शिविर मेंचिकित्सकों का बोर्ड उन दो सौ से अधिक लाभार्थियों को जिनकी विकलांगता 40% से अधिक है उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान की। इस शिविर के बाद 24 फरवरी को लोहाईरपुआ विकासखंड में ,3 मार्च को दुल्लभचेरा हिंदी विद्यापीठ एमई स्कूल में, 8 मार्च को नीलामबाजार स्वामी बिरजानंद विद्यानिकेतन हाई स्कूल में, 12 मार्च को बदरपुर एनसी कॉलेज में चार और कैंप लगाए जाएंगे। लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रत्येक शिविर में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें