सिलचर से मदन सिंघल
लाइंस कल्ब आफ सिलचर द्वारा 18 वें सामूहिक विवाह में नोर्मल स्कूल प्रांगण में विधी विधान से 12 जोङों की शादी हिन्दू धर्म के अनुसार पंडितों ने करवायी. नोर्मल स्कूल प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया तथा सभी जोङों को दहेज का समान उपहार एवं नगदी राशि कल्ब के द्वारा देने के साथ अनेक संस्थानों एवं व्यक्तिगत रूप से प्रदान की गई. बाराती एवं घराती तथा आमंत्रित अतिथियों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। बङी आत्मीयता के साथ शाम को गाजेबाजे के साथ विदाई दी गई. नव दंपतियों को आशीर्वाद एवं उपहार देने के लिए सिलचर के नागरिक समाजसेवी राजनेता एवं हर क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए. अग्रवाल सेवा समिति ने सुबह से शाम तक चाय काफी बिसकुट तथा शुद्ध पेयजल से सेवा प्रदान की.अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारियों ने दिनभर सेवा की. स्नेहा टेलीफिल्म्स एवं साहित्यमित्र संस्था द्वारा सभी वरबधुओं तथा युवतियों को रंगीन मास्क तथा विवाह स्थल में आये सभी लोगों को मास्क वितरित किये लाइंस कल्ब आफ सिलचर के अध्यक्ष एवं परियोजना निदेशक ने सभी लोगों दानदाताओं एवं शुभचिन्तको का आभार व्यक्त किया. कोराना महामारी से बराकघाटी मुक्त होने के साथ ही यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया लेकिन प्रोटोकॉल का पालन किया गया.




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें