सिलचर से मदन सिंघल
तेरापंथ युवक परिषद सिलचर ने जैन संस्कार विधि को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन देने हेतु रविवार दिनांक 27 फरवरी 2022 को स्थानीय जैन भवन में ज्ञानशाला के बच्चों का जन्मोत्सव मनाया।
तेयुप सिलचर ने प्रत्येक माह के आखरी रविवार को उस माह में जिन बच्चों का जन्मदिन हो उसे जैन संस्कार विधि से मनाने का निश्चय किया है।
लगभग 11 बच्चों का जन्मोत्सव जैन संस्कार विधि से मनाया गया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष श्री रतन लाल जी मरोठी, निवर्तमान अध्यक्ष श्री नवरत्न जी चोपड़ा, कोषाध्यक्ष श्री गुलाब चंद जी भूरा, ज्ञानशाला प्रभारी श्री राजेंद्र जी सुराणा, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रेम सुराणा, ज्ञानशाला की शिक्षिकाएं, तेयुप सिलचर के अध्यक्ष पंकज कुमार नाहर, उपाध्यक्ष प्रथम अशोक कुमार मरोटी, मंत्री जयंत चोपड़ा, सह मंत्री भरत दूगड़, कोषाध्यक्ष दीपक रांका, संगठन मंत्री ललित कुमार बैद, ज्ञानशाला संयोजक जैकी मारोठी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंही, एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें