गुवाहाटी-- कोरोना महामारी के दंश से बेहाल हुए समाज बंधुओं के चेहरो पर अब कुछ राहत दिखाई दे रही है। सामने हर गम को भूला देने वाला होली का मदमस्त त्यौहार है और शहर में चंग की आवाज से गली मुहल्ले में रस रंग बरसने लगा है। ऐसे मे विगत 27 सालों से होली- टोली के कलाकारों ने होली के रंगों को पूर्ण निष्ठा से फ्रैंड क्लब के सहयोग से संवारा है और गुवाहाटी में भी होली को विशेष बनाने में रचनात्मक भूमिका निभाई है। इस वर्ष भी बसंत पंचमी से चंग पर थाप आरंभ कर फागुनी गीत धमाल उत्साह के साथ घर-घर में घुमेर डालकर पर्व के रस रंग से होली रसियों को सरोबार कर रही है। गुवाहाटी की सुप्रसिद्ध होली- टोली के कलाकार शिवरात्रि से चायगली में इसे सार्वजनिक फागुनी उत्सव एवं गीत धमाल के रूप में आरंभ करने जा रही है जो निरंतरता से आगामी 17 मार्च तक जारी रहेगा। पारम्परिक पोशाक एवं परिवेश में संस्कृति व परम्परागत गीत धमाल में मधुर स्वर लहरी व संगीत का बेजोड़ मिश्रण शहर के विभिन्न क्षेत्रों के होली रसीयो को एक जगह एकत्रित कर एकात्मता के भाव के साथ आपसी हित प्रेम प्यार और सौहार्द को गहराता है। उक्त कार्यक्रम में हारमोनियम पर होली टोली के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, बांसुरी की तान वरिष्ठ सदस्य प्रमोद शर्मा द्वारा एवं मुख्य गायक कलाकार राजेश शर्मा एवं प्रभात शर्मा एवं झांझ पर भाई रवि मिश्रा, मनोज गौतम, जगदीश हरलालका, नरेश गोयनका, शलेंद्र शर्मा , शंकर बिङला की अगुवाई में शेखावाटी अंदाज में गीतों एवं धमाल के कार्यक्रम का सभी को इंतजार रहता है।
प्रत्येक रात्रि 10 बजे से आरंभ होकर देर रात चलने वाले इस कार्यक्रम मे अशोक धानुका, प्रदीप भड़ेच, किशोर कुमार साबू,दीनदयाल चौहान, राजकुमार तिवाड़ी, भगवती शर्मा, सुरेश साबू, मुकेश गुप्ता, हेमराज खंडेलवाल, मनोज काबरा विमल चौहान, संजय काबरा, विक्की शर्मा, धर्मपाल शर्मा, राहुल शर्मा, बिपिन सोगानी, सन्दीप शर्मा मनोज टेलर, अंकित कुंडलिया,गौरव कुण्डलिया,गजानंद शर्मा, दीनदयाल सियोटिया, ललित धानुका, मुकुंद जालान, गौरव सियोटिया के अलावा बहुत सारे सदस्य जुड़े हुए हैं। सभी सदस्य इस संस्था से निस्वार्थ भाव से तन,मन से जङित होकर आर्थिक सहयोग से इसका पोषण करते आ रहे है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 27 वर्षों से माँ कामख्या की पावन धरती पर राजस्थानी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए एवं युवा वर्ग को अपनी संस्कृति से अवगत करवाते हुए उसमें सांस्कृतिक भाव भरने का काम करते आ रही है। बङे-बुजुर्ग, युवा व माता-बहनें भी पारम्परिक सरस गीत धमाल का आनंद उठाती है तथा सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से होली-टोली ने इस दिशा में अमिट छाप छोड़ी है। इस वर्ष भी टीम होली-टोली ने कई नए होली गीतो का सर्जन करते हुये धमाल पर रिहर्सल किया है। जिसका आनंद सभी उठा रहै है।
होली- टोली साय 6 बजे से 9.30 तक चिर परिचित के घरों पर प्रोग्राम करती है तत्पश्चात रात्री 10 बजे से चायगली में प्रोग्राम करती है।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली टोली के घरों पर होने वाले कार्यक्रमों की बुकिंग होली के पूर्व ही हो गयी जो दर्शाती हैं होली के प्रति लौगो के लगाव का। होली टोली के मंत्री श्री शंकर बिङला ने सभी को रात्रि कार्यक्रम में आने का आमंत्रण देते हुये पर्व की गरिमा एवं परम्परा का निर्वाह कर सुंदर व्यवस्था में सहयोग की कामना की है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें