सिलचर से मदन सिंघल
श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति द्वारा तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव भजन कीर्तन पूजन हवन तथा संगीत संध्या के साथ आयोजित किया जा रहा है.अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल सचिव विकास सारदा सहित विभिन्न उप समितियों द्वारा संचालित किया जा रहा है.
मंगलवार को शाम के नियमित कीर्तन के साथ आदर्श भक्त महिला मंडल द्वारा लड्डू गोपाल के साथ फुलों की होली खेली गई. दर्जनों लड्डू गोपालों का समारोह पूर्वक पूजन किया गया तथा माताओं द्वारा झुलाया गया. भजन कीर्तन नृत्य संगीत के साथ फुलों एवं गुलाल के साथ होली खेली गई. पंडित अर्नेश मिश्र मदन झा द्वारा आरती की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया.
श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति द्वारा विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने विभिन्न वेशभूषा में कला का प्रदर्शन किया जिससे भक्त गण भाव विभोर हो गये. सभी कलाकारों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया. नृसिंह अखाड़ा समिति द्वारा भक्तों के लिए भोजन प्रसाद का आयोजन किया जिसमें सपरिवार भक्तों ने हिस्सा लिया. बुधवार को अखंड हनुमान चालीसा पाठ किया जायेगा तथा वृहस्पति वार को पूजन हवन के बाद गोहाटी के गायक मनोज पंडित एवं उमाशंकर महाराज टीम द्वारा भजन संध्या के साथ तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न होगा.




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें