सिलचर से मदन सिंघल
अंबिका पट्टी स्थित रीता संजय अग्रवाल ने मां राणीसती दादी की पूजा अर्चना करते हुए 51 महिलाओं द्वारा मंगलपाठ का भव्य आयोजन किया.सभी महिलाओं को तीलक लगाकर सम्मानित किया तथा उन्हें उपहार फल पान भेंट किया गया . दोपहर से रात तक संगीतमय मंगल पाठ किया गया.भजन कीर्तन कार्यक्रम के साथ लड्डू गोपाल के साथ होली खेली गई. महिलाओं ने आपस में गुलाल लगाकर होली खेलने के साथ साथ बुजुर्ग महिलाओं को प्रणाम किया तथा आपस में रंग लगाया. स्थानीय महिलाओं ने मंगलपाठ करने के बाद भजन कीर्तन एवं नृत्य के साथ आरती की.सभी महिलाओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा जलपान कराया गया. सिलचर शहर में माँ नारायणी दादी का मेहरपुर में भव्य मंदिर बन रहा है जिसकी भूमि सीता रतन लाल जालान द्वारा दी गई.




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें