लखीमपुर नगर पालिका चुनाव में भाजपा का चुनावी प्रचार युद्ध स्तर पर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर नगर पालिका चुनाव में भाजपा का चुनावी प्रचार युद्ध स्तर पर




ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

पुराने 500 रुपए की तरह अचल हो चुकी है कांग्रेस पार्टी: मानव डेका

भूपेन बोरा मैट्रिक मैं बार बार फेल होने वाले विद्यार्थी जेसे राजनेता


लखीमपुर। राज्य के अन्य जिलों के साथ साथ लखीमपुर जिले में भी होने वाले नगर पालिका चुनाव मैं मात्र कुछ ही दिन शेष बचे हैं । जिसके कारण अपनी जीत सुनिश्चित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी एवम् उसकी सहयोगी असम गण परिषद दल के अलावा इस चुनावी महासंग्राम में प्रतिद्वंदिता कर अपने भाग्य को अजमाने वाले कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और सभी निर्दलय उम्मीदवार तथा इस चुनाव में रुचि रखने वाले जमीनी स्तर के नेता और कार्यकर्ता भी इस चुनावी महासंग्राम मे पूरी तरह अपनी कमर कस कर पुरे जोश के साथ अपने अपने पसंदीदा उम्मीद्वार की जीत सुनिश्चित करने हेतु इस चुनावी महासंग्राम के मैदान में उतर चुके हैं। लखीमपुर नगर पालिका क्षेत्र के सभी 21 वार्डो मैं से 20 वार्डो मैं अयोजित होने वाले इस नगर पालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी दलों के नेता और कार्यकर्ताओ के अलावा भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानव डेका अपने दलीय उम्मीद्वार तथा कार्यकर्ताओं एवम मतदाताओं को साथ में लेकर अपने सभी वार्डो मैं एक के बाद एक कार्यालयो का ओपचारिक उद्घाटन करने में लगे हुए है । चुनाव प्रचार की इस कड़ी में लखीमपुर जिले के विधायक मानव डेका ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान का कांग्रेस दल पुराने 500 रुपए की तरह अचल हो चुकी है जिसका जीता जागता उदाहरण प्रतीदिन लगभग सभी वार्डों से कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक के बाद एक भारतीय जनता पार्टी मे समाहित होना। उन्होने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, इस चुनाव मैं प्रतिद्वंदिता कर रहे सभी उम्मीद्वार के अलावा वह खुद यथा सम्भव सभी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क साध रहे है । इतना ही नही विधायक मानव डेका ने कांग्रेस दल के अध्यक्ष भूपेन बोरा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेन बोरा मैट्रिक मैं बार बार फेल (असफल) होने वाले विद्यार्थी जेसे राजनेता हैं जो बार बार मैट्रिक परीक्षा तो देते हैं लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण नही हो पाते जिसका ज्वलंत उदाहरण बिगत चुनावो मैं एक नही दो नही बल्की तीन तीन बार लगातार पराजित होना है । उन्होने कहा कि जनता अब झूठे आश्वासन देने वाली राजनीति से तंग आ चुकी है क्योंकि जब से उनकी भाजपा सरकार सता मैं आई है तब से लेकर आज तक जनता ने उनकी सरकार द्वारा विगत नो महीनो में किए गए जनकल्याण मूलक कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देख रही है। इसलिए वो इस चुनाव में जनता से भारत के यस्सवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा एवम उनकी पार्टी द्वारा भारत वर्ष में किए जा रहे जनकल्याण मूलक कार्य को आगे रखकर जनता से इस बार अपना मतदान करने के लिए कह कर अपने अपने मतों का सदुपयोग करने का आह्वान कर रहे है तथा उन्हें जनता जनार्धन द्वारा भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे जनकल्याण मूलक कार्यों पर जनमत मिल रहा है। उन्होने बताया कि विगत नो महीनो मैं जब से उनकी सरकार आई है तब से लेकर आज तक लखीमपुर में 87 रास्तों का पक्कीकरण किया जा चुका है तथा 20 रास्तों का पक्कीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, 27 ड्रेन बनाई गई एव मरमत करवाई जा चुकी है तथा 10 ड्रेनो का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, कई दुलंगों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, इत्यादि जैसे जनकल्याण मूलक कार्यों का काम युद्ध स्तर पर सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होने आश्वासन दिया कि वो दिन दूर नही जब लखीमपुर जिला भी असम में जलुकबारी के रूप में उभर कर सभी के सामने आएगा जो की उनका सपना भी है। उन्होने कहा कि इस बार का यह नगर पालिका का चुनाव उनकी सरकार द्वारा पुरे टीम वर्क के साथ लडा जा रहा है इसलीय इस बार उनके दल की और से कई ऐसे उम्मीदवारो को भी टिकट दिया गया है जो राजनीतिज्ञ नही है ताकि चुनाव जीतने के बाद जिले के प्रत्यक वार्डों में जनकल्याण मूलक कार्य कर जितना हो सके उतना अधिक विकास किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```