ताबड़तोड़ बमबारी से यूक्रेन की राजधानी कीव दहली, तेज हुए रूसी हमले - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ताबड़तोड़ बमबारी से यूक्रेन की राजधानी कीव दहली, तेज हुए रूसी हमले



- रूसी हमले के बाद चारों ओर धुएं के बादल, सायरन बजने के बाद पलायन तेज

- यूक्रेनियन एयरलाइंस का विमान 182 भारतीय नागरिकों के साथ दिल्ली रवाना

कीव। रूस के हमले के बाद से यूक्रेन की राजधानी कीव से लोगों का पलायन तेज हो गया है। कीव पर धुएं के बादल देखे जा रहे हैं। इस बीच भारतीय दूतावास ने भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यूक्रेनियन एयरलाइंस का एक विमान 182 भारतीय नागरिकों के साथ यूक्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। मिसाइल हमलों के बाद रूस के टैंक भी यूक्रेन में घुस चुके हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमले की घोषणा के बाद हुई ताबड़तोड़ बमबारी से यूक्रेन की राजधानी कीव दहल गयी है। वहां बम धमाकों से धुएं के बादल देखे जा रहे हैं। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस तबाह कर दिए हैं। यूक्रेन के इवानो में रूसी हमले अभी भी जारी हैं। इन हमलों के बीच कीव में सायरन बजा और लोग इधर-उधर भागने लगे। कीव छोड़कर जाने के चक्कर में एक्सप्रेस वे कारों की लंबी कतारें देखी गयीं। इस बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गयी है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि यूक्रेन की स्थिति काफी अनिश्चितता भरी है। ऐसे में जो लोग जहां हैं, वहीं बने रहें। नागरिकों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा गया है कि वे जहां भी हैं, सुरक्षित रहें। जो लोग यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा कर रहे हैं या वे लोग जो पश्चिमी कीव की ओर से आ रहे हैं, उन्हें सलाह दी गयी है कि वे उसी शहर को वापस लौट जाएं, जहां वे रह रहे हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा है कि नागरिकों के लिए आगे भी सूचना व सलाह जारी करने का काम किया जाएगा। इस बीच यूक्रेनियन एयरलाइंस का एक विमान 182 भारतीय नागरिकों के साथ यूक्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। दो दिन पहले एयर इंडिया का एक विमान 242 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से दिल्ली ले कर पहुंचा था। फिलहाल यूक्रेन का एयरस्पेस बंद हो गया है। ऐसे में वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए दूसरे रास्ते तलाशे जा रहे हैं। यूक्रेन में रूसी बोलने वाले कुछ अतिरिक्त अधिकारी भेजे गए हैं। इनकी तैनाती यूक्रेन से सटे पड़ोसी देशों में भी होगी। फिलहाल यूक्रेन में भारत का दूतावास खुला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```