सिलचर से मदन सिंघल
श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति द्वारा सचिव विकास सारदा के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव के अंतिम कार्यक्रम में गोहाटी से पधारे सुप्रसिद्ध गायक मनोज पंडित उमाशंकर महाराज टीम ने विभिन्न देवी देवताओं के भजन गाकर भक्तों को थिरकने के लिए उत्साहित किया. बराकवैली की माँ काचाकांदी के जयकारे के साथ एक बंगला भजन भी सुनाया. मंदिर समिति के सदस्यों एवं मंदिरों के निर्माण कराने वाले भक्तों द्वारा संगीत मंडली को उतरीय से सम्मानित किया गया. मंदिर प्रांगण में महिलाओं पुरुषों एवं युवाओं की काफी भीड़ देखी गई. तीन दिन तक श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति द्वारा वार्षिकोत्सव धूमधाम से निर्विघ्नं संपन्न होने पर अध्यक्ष सचिव तथा संयोजक मंडल ने सभी भक्तों दानदाताओं एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग एवं सेवा करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त किया. गायक मंडली ने शिलचर वाशियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए भविष्य में पुनः आने का आश्वासन दिया. समिति द्वारा तीन दिनों तक भक्तों के लिए सुव्यवस्था की जिससे किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हुई.मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया.




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें