फाइजर की कोविड-19 ड्रग का सबसे पहले इस्तेमाल करेगा ये देश, यूरोपीय संघ के 27 देशों ने दी मंजूरी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फाइजर की कोविड-19 ड्रग का सबसे पहले इस्तेमाल करेगा ये देश, यूरोपीय संघ के 27 देशों ने दी मंजूरी



पेरिस। यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों ने कोविड-19 के इलाज के लिए फाइजर के कोरोना वायरस एंटीवायरल ड्रग को मंजूरी दी है। फ्रांस में इस दवा का इस्तेमाल इसी सप्ताह शुरू किया जाएगा। विश्व के कई देशों समेत फ्रांस में अभी भी कोविड संक्रमण के मामले बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। हालांकि अस्पतालों में कोविड मरीजों का आंकड़ा काफी कम हुआ है। इसके मद्देनजर फ्रांस की सरकार ने बुधवार से प्रतिबंधों में छूट देने की शुरुआत कर दी है।


बुधवार को यह जानकारी फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने बताया कि यूरोपीय संघ का यह पहला देश है, जहां इस फाइजर की कोविड-19 ड्रग को उपलब्ध कराया जा रहा है। कोविड प्रतिबंधों से छूट के तहत अब फ्रांस में घर से बाहर भी मास्क अनिवार्य नहीं है। सामूहिक आयोजनों वाली भीड़ को भी अनुमति मिल गई है और कंसर्ट व स्पोर्ट्स वेन्यू (क्रीड़ास्थलों) में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। इसके अलावा सरकार ने पूर्व में घोषित वर्क फ्राम होम जैसे नियमों को हटा दिया है। इस बीच फाइजर की दवा पैक्सलोविड के 10 हजार डोज वाली पहली खेप फ्रांस पहुंच गई। इसी शुक्रवार से सभी फार्मेसी पर यह दवा उपलब्ध हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें