अरुणा अग्रवाल
रंगिया नगरपालिका चुनाव मे कुल 10 वार्डों के लिए 23 मतदान केंद्रों में से 21 रंगिया विधानसभा क्षेत्र में और 2 कमलपुर विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित हैं। रंगिया नगर पालिका में मतदाताओं की कुल संख्या 22,259 है। इसके भीतर 10981 पुरूष और 11,278 महिला मतदाता शामिल हैं। इस बीच, 15 फरवरी तक कुल 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें से वार्ड 1 में 4, वार्ड 2 में 5, वार्ड 3 में 2, वार्ड 4 में 2 , वार्ड 5 में 4, वार्ड 6 में 2, वार्ड 7 मे 3, वार्ड 8 मे 3, वार्ड 9 मे 4 और वार्ड नंबर 10 में 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा हैं।
रंगिया महकमा के प्रभारी महकमाधिपति तथा अतिरिक्त उपायुक्त जावीर राहुल सुरेश ने बताया कि असम के चुनाव आयोग ने रंगिया नगर पालिका के तहत 10 वार्डों में चुनाव कराने के लिए असम सरकार के भूमि अधिग्रहण और संस्कार विभाग के अतिरिक्त संचालक प्रवीर कुमार दत्त को साधारण पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उन्हें रंगिया नगर पालिका चुनावों के काम-काज का निरीक्षण करने के लिए नियुक्त किया गया हैं। श्री दत्त वर्तमान में रंगिया आवर्त भवन में ठहरे है। चुनाव संबंधी किसी भी आपत्ति की स्थिति में पर्यवेक्षक से सीधे दूरभाष नंबर 9101141649 पर संपर्क किया जा सकता है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें