लखीमपुर के सोखाम-टालोन गांव के बीच भूमिगत मार्ग एवं नाला नर्मदा के निर्माण को लेकर पथ अवरोध - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर के सोखाम-टालोन गांव के बीच भूमिगत मार्ग एवं नाला नर्मदा के निर्माण को लेकर पथ अवरोध



ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

लखीमपुर। लखीमपुर जिले के साबोती स्थित सोखाम-टालोन गांव के स्थानीय लोगों ने आज पथ अवरोध कर लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सत्तावन से सोखाम-टालोन गांव के बीच जर्जर अवस्था में पड़े भूमिगत मार्ग का पुनः निर्माण करने के साथ-साथ वहां पर पानी निकासी हेतु सड़क किनारे नाला नर्मदा के निर्माण किए जाने की मांग की । स्थानीय लोगों ने जनहित में यह मांग करते हुए कहा कि लखीमपुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सा की मुख्य सड़क से सोखाम-टालोन गांव के बीच से लीलाबारी विमानपत्तन की ओर जाने वाली सड़क को जोड़ने वाली यह एकमात्र सर्वजनिक सड़क कई मायनों में एक महत्वपूर्ण एवं अति व्यस्त रहने वाली सड़कों में से एक है । उल्लेखनीय है कि सेंट मेरिज स्कूल के खुलने के समय और स्कूल की छुट्टी होने के समय जब विमान पत्तन पथ मैं घंटों तक जाम लगा रहता है उस समय इस सड़क से गुजरने वाली विभिन्न आपातकालीन सेवाओं जिसे अग्निशमन विभाग की गाड़ियां, एंबुलेंस सेवा, इत्यादि के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी घंटों इंतजार करने के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि विगत 12 वर्ष पूर्व साबोती गांव पंचायत द्वारा बीआरजीएफ (9-10) की पूंजी से निर्माण किए गए इस पथ की समय पर देखरेख न किए जाने के परिणाम स्वरूप आज इस पथ पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं जिसके कारण कई दुर्घटनाएं घट भी चुकी है । इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आने वाले बरसात के समय उक्त पथ पर पड़े गड्ढों में पानी भर जाने के कारण भविष्य में घटने वाली बड़ी-बड़ी अनहोनी घटनाओं को टालने हेतु अति शीघ्र इस पथ के निर्माण करने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा उठाई जा रही है । स्थानीय लोगों ने उक्त पथ के निर्माण करने की मांग के साथ साथ उक्त पथ किनारे बरसात के पानी की निकासी हेतु नाला नरमादा का निर्माण किए जाने की मांग भी लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सतावन से की है ताकि आने वाले समय में पथ दुर्घटनाओं के साथ साथ कृतिम बाढ़ से भी उनको राहत मिल सके । इस संदर्भ में कल स्थानीय लोगों द्वारा लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सतावन को एक स्मारक पत्र भी दिए पर जाने की जानकारी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```