लखीमपुर नगर पालिका के 21 वार्डो में से 20 वार्डो में होंगे चुनाव, एक भाजपा की दखल में - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर नगर पालिका के 21 वार्डो में से 20 वार्डो में होंगे चुनाव, एक भाजपा की दखल में



ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

चुनावी रणभूमि में कुल 57 में से 56 उम्मीदवार मैदान में आमने सामने

लखीमपुर। राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ लखीमपुर जिले में भी आगामी 6 मार्च को होने वाले नगर पालिका चुनाव में अपने भाग्य की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए इस बार के चुनावी रणभूमि में कुल 21 वार्डो मैं प्रतिद्वंदिता करने हेतु 57 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं । जिनमें से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की झोली में 13 नंबर वार्ड के उम्मीदवार को निर्विरोध विजय घोषित किए जाने के कारण यह प्रतिद्वंदिता 21 वार्डों में से 20 वार्डों के 56 उम्मीदवारों के मध्य ही होगी । लखीमपुर में नगर पालिका चुनाव में प्रतिद्वंदिता करने हेतु उतरे 56 उम्मीदवारों में से भारतीय जनता पार्टी के 18 उम्मीदवार एवं भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल असम गण परिषद के दो उम्मीदवार तथा कांग्रेस दल के 20 उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी के तीन और 13 निर्दलीय उम्मीदवार इस चुनावी महासंग्राम में एक दूसरे के साथ होने वाली इस चुनावी प्रतिस्पर्धा में जनप्रतिनिधि के रूप में अपने भाग्य की परीक्षा देने के लिए अपनी कमर कस कर चुनावी रण क्षेत्र में पूरे जोश के साथ उतर चुके हैं । 6 मार्च को आयोजित होने वाले नगर पालिका चुनाव के परिणाम आगामी 9 मार्च को घोषित किए जाएंगे जिसके पश्चात ही यह पता चल पाएगा की विजय श्री का ताज किस-किस उम्मीदवार के सिर का ताज बनेगा । जिले में होने वाले इस बार के नगर पालिका चुनाव में प्रतिस्पर्धा करने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थकों को भी मतदाताओं के घर-घर जाकर तरह तरह प्रलोभन के साथ चुनाव प्रचार करते देखा जा रहा है । चुनाव प्रचार के इस दौड़ में प्रत्येक उम्मीदवार मतदाताओं के घरों में जाकर मतदाताओं से उन पर अपनी करुणामयी दृष्टि डालने का अनुरोध कर रहे हैं तथा चुनाव जीतने पर उनके वार्डो का विकास करने का आश्वासन के साथ-साथ प्रलोभन भी देने में इसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं । उल्लेखनीय है कि इस बार लखीमपुर जिले के नगर पालिका के चुनाव के इस महासंग्राम में कुल 62 उम्मीदवारों का नामांकन को चुनाव अधिकारी ने प्रतिद्वंदिता करने हेतु हरी झंडी दी थी जिसमें कांग्रेस दल के एक उम्मीदवार और चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने कुल मिलाकर 5 उम्मीदवारों ने इस चुनावी महासंग्राम के इस रण के शुरू होने से पूर्व ही रणछोड़ की तरह रणभूमि को छोड़कर मात्र मतदाता के रूप में ही अपना मतदान करने हेतु अपना अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके पश्चात लखीमपुर नगर पालिका के इस चुनाव में कुल 57 उम्मीदवार ही प्रतिद्वंदिता करेंगे । तथा उक्त 57 उम्मीदवारों में से भारतीय जनता पार्टी दल से उम्मीदवारी कर रहे 13 नंबर वार्ड के उम्मीदवार मोहम्मद हिफजुर रहमान बरवा को निर्विरोध विजय घोषित किया जा चुका है जिसके फलस्वरूप इस चुनावी महासंग्राम में प्रतिद्वंदिता 57 उम्मीदवारों में से 56 उम्मीदवारों के मध्य ही होना सुनिश्चित हुआ है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```