यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई शुरू, अमेरिका ने की हमले की निंदा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई शुरू, अमेरिका ने की हमले की निंदा



नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ रूस ने सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन संकट पर अपना आक्रामक रुख साफ करते हुए उसके कुछ हिस्सों में सैन्य कार्रवाई को मंजूरी दे दी, जिसके बाद यूक्रेन के कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गयी।


रूसी राष्ट्रपति पुतिन जिस समय यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को मंजूरी दिये जाने संबंधी जानकारी साझा कर रहे थे, उस दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव से कुछ दूरी पर विस्फोटों की आवाज सुनी गयी। विस्फोटों ने पूर्वी यूक्रेन के शहर डोनेट्स्क को दहला दिया है।

मौजूदा स्थिति में लगातार आक्रामक बयान दे रहे रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिका को सीधे तौर पर धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन का साथ देने वाले किसी भी पक्ष को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। हालांकि, यूक्रेन पर कब्जा करने का रूस का कोई इरादा नहीं है।

अमेरिका ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि युद्ध के दौरान होने वाले जानमाल के नुकसान के लिये रूस जिम्मेदार होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```