श्री गौहाटी गौशाला ने अपना स्थापना दिवस मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री गौहाटी गौशाला ने अपना स्थापना दिवस मनाया



गुवाहाटी---नगर के छत्रीबाडी मे स्थित श्री गौहाटी गौशाला ने अपना गौरवशाली 107 वां स्थापना दिवस गौशाला प्रांगण में मनाया। इस अवसर पर गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज अशोक धनुका व अध्यक्ष जयप्रकाश गोयंका ने ध्वजारोहण करके व गौ पूजन किया एवं गौ माता को गुड, रोटी खिलाई। इस अवसर पर ट्रस्टी दीन दयाल सिवोटीया ओर रामपाल सिकरीया के अलावा कृष्ण कुमार जालान, प्रमोद हरलालका (लाला), राजेश हंसारिया, शिवकुमार गोयल, शिवकुमार भीमसरिया,सीताराम बिहाणी,विकास गुप्ता, मक्खन अग्रवाला,मनोज जालान ,रमेश पारिक,संजय मोर (पप्पू),पीतराम केडिया,दिनेश लाडसरीया,गौरव सिवोटीया, महेश झुरिया, विजय हरलालका के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि श्री गौहाटी गौशाला की स्थापना सन 1916 में की गई थी। इसके लिए हुक्मीचंद रामरीखदास अजीतसरिया परिवार द्वारा 25 बीघा जमीन गौशाला के लिए दान स्वरूप दी गई थी। आज गौशाला ने वृहद रूप धारण कर लिया है। इसमे गोवंश की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्तमान में 775 गाय गौशाला में मौजूद है जिनमें 295 गाय वर्तमान में दूध दे रही है। इसकी दूध वितरण प्रणाली भी काफी व्यवस्थित है एवं प्रातः और सांय काल दूध वितरण का कार्य किया जाता है। गौशाला में गौ संवर्धन के अलावा केचुआ खाद, गौ काष्ठ, गौनाइल का उत्पाद व विक्रय किया जाता है। दानदाताओं के सहयोग से गोवंश संरक्षण योजना, गौ पूरी,गौ सवामणी, तुलादान, मीठा दलिया, गौ ग्रास आदि सेवाएं भी संपन्न की जाती है।वृद्ध गायों की सेवा के लिए मालीगांव में भी गौशाला सुचारू रूप से चलाई जा रही है। गौशाला के सचिव प्रदीप भुवालका ने सभी उपस्थित सदस्यो को सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```