सिलचर से मदन सिंघल
जाने माने समाजसेवी संजीव राय को असम प्रदेश कांग्रेस समिति ने दूसरी बार सचिव के रूप में मनोनीतकिया गया है, । इसके अलावा इस बार संजीव राय को एपीसीसी के प्रवक्ता का पद भी दिया गया है। पहले से ही आप एपीसीसी सोशल मीडिया और आईटी विभाग के महासचिव भी है।
संजीव राय ने खुशी जताते हुए कहा कि मेरी क्षमताओं और कांग्रेस पार्टी के प्रति मेरी वफादारी पर पूरा विश्वास रखने के लिए मैं एआईसीसी और एपीसीसी के नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैं न केवल बराक घाटी में बल्कि पूरे असम में पार्टी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की पूरी कोशिश करूंगा...
संजीव राय के पिता स्वर्गीय गोरी शंकर राय बराकघाटी में जाने माने श्रमिक नेता तथा चार बार विधायक रहे हैं. संकटकाल में भी संजीव राय ने कांग्रेस नहीं छोङी ओर कहा कि हम संघर्ष जारी रखेंगे.




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें