निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। सांवरिया भक्त मंडल , होजाई के बैनर तले धार्मिक कार्यक्रमों के तहत आगामी 26 फरवरी को ' विशाल निशान यात्रा ' का आयोजन किया गया है जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं । सांवरिया भक्त मंडल के कार्यक्रम संयोजक मनोज शर्मा एवं संजय मुरारका के अनुसार उक्त निशान यात्रा होजाई के लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर से निकलेगी , जो विभिन्न शहरों, गांवों से होती हुई 27 फरवरी सायंको नगांव श्यामधाम पहुंचकर बाबा श्याम को निशान अर्पित किये जाएंगे । शनिवार को प्रातः 6:15 बजे विधिवत पूजा - अर्चना के पश्चात बाबा श्याम के जयकारों के साथ निशान यात्रा का शुभारंभ होगा । निशान यात्रा के लिए एक रथ सजाया जाएगा , जो यात्रा के दौरान साथ-साथ चलेगा । रथ में बाबा श्याम की तस्वीर के सम्मुख ज्योत प्रज्वलित की जाएगी , जो निशान यात्रा के साथ चलती रहेगी । निशान यात्रा लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकलकर शहर के जेके केडिया पथ , इस्लाम नगर , नीलबागान , डबका,जबड़ाखुवा होती हुई कोठियातूली पहुंचेगी , जहां रात्रि विश्राम होगा । 27 फरवरी को सुबह पूजा अर्चना के पश्चात फिर निशान यात्रा प्रारंभ होगी , जो सायं नगांव श्याम धाम पहुंचकर बाबा श्याम को अर्पित की जाएगी । निशान यात्रा में होजाई समेत लंका , डबका , कठियातूली, जमुनामुख व नगांव के श्याम भक्त भी निशान उठाएंगे । युवाओं हेतु कुर्ता - पायजामा व मातृशक्ति के लिए लाल - पीली साड़ी पाने का अनुरोध किया गया है । सांवरिया भक्त मंडल के सदस्यों ने सभी श्याम भक्तों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर बाबा श्याम के निशान को उठाएं व बाबा का आशीर्वाद लें । कार्यक्रम को सफल बनाने में सांवरिया भक्त मंडल के सदस्य सुनिल मोर,अनिल भीमसरिया , संगीता भीमसरिया, राजेश केजड़ीवाल , निरंजन सरावगी , ललित बोड़ा, प्रमोद मोर , प्रताप कयाल , सुनील भीमसरिया, अमन केजरीवाल, अमित भीमसरिया, कृष बजाज, ललिता चौधरी, रजत भीमसरिया सहित सभी सदस्य लगे हैं।।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें