मदन सिंघल
श्री श्याम भक्त मंडल की तरफ से श्री नृसिंह अखाड़ा में पूर्णिमा के अवसर पर उपाध्यक्ष गिरजा शंकर अग्रवाल के नेतृत्व में धर्मपरायण दर्शना देवी निरंजन लाल बगङिया परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया जिसमें मुकेश मीता बगङिया ने श्याम बाबा को खीर पुङी का भोग लगाया. सचिव सुनिल तोसावर विकास सारदा मोहिनी अग्रवाल मदन सुमित्रा सिंघल गोपाल चौहान संजीव ग्वाला रीपम चौधरी बिजीत देबनाथ सहित अन्य भक्तों ने सेवा प्रदान की.महाप्रसाद वितरित किया। गिरजा शंकर अग्रवाल ने बताया कि एकादशी कीर्तन कार्यक्रम तथा पूर्णिमा को भंडारा आयोजित किया जाता है. नृसिंह अखाड़ा में श्याम बाबा का मंदिर बनाने का काम चल रहा है जो यथा शीघ्र उद्घाटन किया जायेगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें