देश की आर्थिक वृद्धि दर तीसरी तिमाही में अनुमान से कम 5.4 फीसदी रही - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

देश की आर्थिक वृद्धि दर तीसरी तिमाही में अनुमान से कम 5.4 फीसदी रही



-वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.4 फीसदी

नई दिल्ली। देश की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर में अनुमान से कम 5.4 रही है। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 0.7 फीसदी रही थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 8.9 फीसदी रहने का अनुमान है। इससे पहले जनवरी, 2022 में जारी पहले अग्रिम अनुमान में मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 9.2 फीसदी रहने की संभावना जताई गई थी जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में इसमें 6.6 फीसदी की गिरावट आई थी।

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में तुलनात्मक आधार कमजोर होने की वजह से अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 20.3 फीसदी रही थी। उधर, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.5 फीसदी पर थी। हालांकि, चीन की आर्थिक वृद्धि दर अक्टूबर-दिसंबर, 2021 तिमाही में 4 फीसदी रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```