अमिताभ बच्चन ने फैंस को बताई दिल की धड़कनें बढ़ने की वजह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अमिताभ बच्चन ने फैंस को बताई दिल की धड़कनें बढ़ने की वजह



सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट ने फैंस को चिंता में डाल दिया । दरअसल अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा-'धड़कनें बढ़ रही हैं...चिंता हो रही है...और उम्मीद है सब ठीक होगा।'अमिताभ के इस पोस्ट के बाद फैंस को उनके सेहत की चिंता सताने लगी।

वहीं अब अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के बाद ब्लॉग पोस्ट कर बताया कि वह दिनभर अपने काम में बिजी थे और शूटिंग के साथ स्ट्रेस में थे।इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी आने वाली फिल्म की मड आइलैंड में शूटिंग कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग कर रहे हैं।

बॉलीवुड के वर्कहोलिक मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की कई फिल्में कतार में हैं। फिल्म ऊंचाई के अलावा वह जल्द ही ब्रह्मास्त्र, बटरफ्लाई, गुडबाय आदि फिल्मों में भी नजर आएंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```