यूक्रेन पर हमले का 36वां दिनः चेर्नोबिल से रूसी सैनिकों की वापसी, मैरियूपोल में युद्ध विराम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

यूक्रेन पर हमले का 36वां दिनः चेर्नोबिल से रूसी सैनिकों की वापसी, मैरियूपोल में युद्ध विराम



कीव। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के 36वें दिन गुरुवार को भी दोनों देशों के बीच युद्ध पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। बीते दिनों तुर्की के इस्तांबुल में हुई वार्ता के बाद भले ही कोई ठोस नतीजा न निकला हो किन्तु उम्मीदें बनी हुई हैं। रूसी प्रशासन ने मैरियूपोल में युद्ध विराम की घोषणा कर दी है। एक अन्य यूक्रेनी शहर चेर्नोबिल से भी रूसी सैनिकों की वापसी हो रही है।


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 36वें दिन भी दोनों देशों में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी ने गुरुवार को एक बार फिर दोहराया कि उनके सेना रूसी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर रही है। ऐसे बयानों के बीच दोनों देशों के बीच वार्ता की पहल भी जारी रहा है। गुरुवार को एक बार फिर से रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता होगी। हालांकि दो दिन पहले तुर्की के इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता बहुत प्रभावी साबित नहीं हुई थी।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि यूक्रेन के साथ वार्ता में सफलता नहीं मिली है। हालांकि रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि यूक्रेन ने अपना लिखित प्रस्ताव सौंपा है और यही इस वार्ता का एकमात्र सकारात्मक पहलू है। अभी दोनों देशों के बीच बहुत काम करना बाकी है। इस बीच रूस ने भीषण गोलीबारी के शिकार शहर मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा कर दी है। अब वहां स्थितियां सामान्य करना संभव है। एक अन्य शहर चेर्नोबिल से भी रूसी सैनिकों का दबाव कम हो रहा है। वहां से रूसी सैनिकों को वापस लौटते देखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```