लायंस क्लब सिलचर अनंता ने रवि पटवा सीए को सम्मानित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब सिलचर अनंता ने रवि पटवा सीए को सम्मानित किया





सिलचर से मदन सिंघल


लायंस क्लब सिलचर अनंता आयोजित समारोह में इआईआरसी आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इण्डिया के अध्यक्ष रवि पटवा को सम्मानित किया गया। 73 साल में रवि पटवा नार्थ-इस्ट का दुसरा सीए हैं जो ऐसे गरिमा मय पद पर आसीन हुए हैं। समारोह में क्लब की उपाध्यक्षा पारोमिता पाल, मंत्री किंकिणी दे, गाइडिंग लायन्स सीए अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष (आरसी) सव्यसाची रुद्रगुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। समारोह में लायन हीरा अग्रवाल ने रवि पटवा का परिचय देते हुए कहा कि लायन रवि पटवा ने 1999-2000 में एलसीएससी में बेस्ट ट्रेजरर का खिताब हासिल किया। पेशे से आरके पटवा एसोसिएटस के मुख्य पार्टनर सीए रवि पटवा ने अपना नया सफर गौहाटी ब्रांच से अध्यक्षता से शुरू की। 2018-2019 से चुनौती लेते हुए सिलचर से प्रारम्भ किया। अपने जूनून के वज़ह से सिलचर में रिकॉर्ड जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।फिर से 2021-21में उन्होंने रिकॉर्ड जीत हासिल की।
रवि पटवा ने अपने वक्तव्य में संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि अपने होमटाउन में यह पहला संगठन है जिसने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सिलचर अनंता की सामाजिक कार्यों की भूरिभूरि प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```